रणबीर के आगे फीकी सलमान खान की जवानी...

चाहे कैटरीना को पटाने की बात हो या फिर फिल्मों की लगता है कि रणबीर कपूर.. सलमान मियां से आगे ही हैं। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बॉलीवुड के दबंग को बॉलीवु़ड के रॉकस्टार से तगड़ी चुनौती मिल रही है। लेकिन सच्चाई यही है कि रणबीर कपूर की फिल्म यह जवानी है दीवानी... सलमान खान के दंबग 2 का रिकार्ड तोड़ दिया है।

आपको जानकर हैरत होगी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म यह जवानी है दीवानी ने पहले दिन बॉक्सऑफिस पर 19 करोड़ की कमाई की है जबकि सलमान खान की फिल्म दबंग 2 ने पहले दिन 3-4 करोड़ ही कमाये थे। वीकेंड की बात करें तो यह जवानी है दीवानी ने पूरे 62 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और सोमवार को भी उसकी धड़ल्ले से कमाई जारी है। अगर यही हाल रहा तो फिल्म को सौ करोड़ के क्लब में पहुंचने पर ज्यादा समय नहीं लगेगा। यही नहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की गाढ़ी कमायी जारी है।

फिल्म के निर्माता करण जौहर है तो फिल्म को निर्देशित किया है अयान मुखर्जी ने। लोगों को फिल्म का ट्रीटमेंट काफी पसंद आया है। फिल्म का जो हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है वह वाकई में काफी खूबसूरत लगा है। कुल मिलाकर साल 2013 की अब तक की सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म है यह जवानी है दीवानी.. देखते हैं कि इसकी दिवानगी और कितने दिन तक लोगों के सिर चढ़कर बोलेगी।

आईये आपको दिखाते हैं यह जवानी है दीवानी ... की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X