‘ये जवानी है दीवानी’ एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने ऑस्ट्रेलियन डॉक्टर से रचाई शादी, शेयर की Wedding Pics
बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड डॉक्टर तुशान भिंडी से शादी कर ली है। एवलिन ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। तुशान ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वे दांतों के सर्जन हैं। हालांकि, एवलिन और तुशान ने पिछले महीने शादी कर ली थी और उन्होंने अब जानकारी दी है।
Recommended Video
एवलिन ने शादी पर व्हाटइट कलर का ब्राइडल ग्राउस पहना है वहीं तुशान ब्लू सूट में नज़र आ रहे हैं। एवलिन अपनी व्हाइट ब्राइडल ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि एवलिन बॉलीवुड फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' में नज़र आई थीं।

एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी ने पिछले महीने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले सिडनी हार्बर ब्रिज पर एवलिन को रोमांटिक डेट में प्रपोज़ करने पर भी तुषान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
एवलिन और तुशान ने 2019 में सगाई कर ली थी। अपनी शादी को लेकर एवलिन का कहना है कि अपने अच्छे दोस्त से शादी करने से अच्छा दूसरा कोई एहसास नहीं है।

एवलिन शर्मा ने शेयर की फोटो
हम एक दूसरे के साथ शादी करने को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं। हमने भले ही कोर्ट मैरिज की हो लेकिन हम चाहते हैं कि हमारे परिवार और दोस्त हमें अपना प्यार और आशीर्वाद दें।

ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी
बॉलीवुड टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों जल्द ही एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी प्लान कर रहे हैं। एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई में अपने नए घर के काम में व्यस्त हैं।

डेब्यू
वर्कफ्रंट की बात करें तो एवलिन ने बॉलीवुड में साल 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से कदम रखा था। इसके बाद वे 'ये जवानी है दिवानी', 'नौटंकी साला', 'मैं तेरा हीरो', जब हैरी मिट सेजल और 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्मों में नज़र आई थी।

‘साहो'
एवलिन शर्मा साल 2019 में साउथ इंडियन फ़िल्म 'साहो' में प्रभास और सिद्धा कपूर के साथ भी नज़र आईं थी।


Click it and Unblock the Notifications











