ये जवानी है दीवानी ने दी आमिर, सलमान को टक्कर!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म ने पहले ही हफ्ते कुल 100 करोड़ की कमाई की है और अभी भी मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ये जवानी है दीवानी के बाद बॉक्स ऑफिस पर तीनों देओल की फिल्म यमला पगला दीवाना-2 भी रिलीज हुई लेकिन ये जवानी है दीवानी के आगे यमला पगला दीवाना का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। अभी भी ये जवानी है दीवानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रेस में सबसे आगे है।

कहा तो ये भी जा रहा है कि जिस रफ्तार से ये जवानी है दीवानी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है उसके अनुसार तो ये जवानी है कुछ ही दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स और सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के कलेक्शन को बराबर की टक्कर दी है। बॉलीवुड के जाने माने ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया है भारत में ये जवानी है दीवानी जिस तरह से बिजनेस कर रही है उसे देखकर लगता है कि आमिर खान की 3इडियट्स और सलमान खान की एक था टाइगर फिल्म के बाद ये सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली तीसरी फिल्म होगी।

ये जवानी है दीवानी को लेकर आम जनता की क्या राय है ये जानने के लिए आइये जानते हैं कि ट्विटर पर आम लोगों ने ये जवानी है दीवानी को लेकर क्या कहा है।

जानने के लिए पढ़िये स्लाइड्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X