Yeh Jawaani Hai Deewani: सालों बाद साथ में पार्टी करते दिखे एक्स लवर्स रणबीर- दीपिका, तस्वीरें वायरल

Yeh Jawaani Hai Deewani: आज के वक्त में जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं वह है रणबीर कपूर और दीपिका पादूकोण की। आज 10 साल बाद दोनों फिर से एक साथ आए हैं और यह देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं, जाहिर है कि दोनों की सुपरहिट फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के ने आज 10 साल पूरे कर लिए हैं इसी खुशी में टीम ने साथ में पार्टी की है।
फिल्म ये जवानी है ने पुरे किए 10 साल-
फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी ने 31 मई को रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर फिल्म की टीम एक बार फिर साथ आई। अब इस रियूनियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अयान मुखर्जी ने ये जवानी है दीवानी के रियूनियन पार्टी की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
फिर से साथ आए दीपिका और रणबीर-
जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें सबसे खास तो रणबीर और दीपिका की है, जाहिर है कि दोनों को साथ में देखना हमेशा ही फैंस चाहते हैं। इन तस्वीरों में में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और काल्कि कोचलिन मस्ती करते हुए नजर आए। इन चारों को एक बार फिर साथ देखकर फैंस को ये जवानी है दीवानी याद आ गई।
ये जवानी है दीवानी के रियूनियन की अयान मुखर्जी ने तीन फोटो शेयर की है। पार्टी में रणबीर और दीपिका ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए। फिल्म की कास्ट के अलावा पार्टी में सिद्धार्थ रॉय कपूर, कुणाल रॉय कपूर, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और म्यूजिशियन प्रीतम भी शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर फैंस के रियक्शन-
फिल्म ये जवानी है दीवानी के पोस्ट पर कमेंट करते फैंस ने फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ की। वहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म के पार्ट 2 को लाने की डिमांड की। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, "क्या जल्दी- जल्दी बड़े हो गए सब।" एक अन्य यूजर ने पूछा, "क्या फिल्म का पार्ट 2 बन सकता है।"
आयन मुखर्जी ने शेयर किया खास वीडियो-
अयान मुखर्जी ने बीते दिन ये जवानी है दीवानी का एक वीडियो शेयर किया था। फिल्म के 10 साल पूरे करने पर उन्होंने अपनी लाइफ में YJHD की अहमियत पर बात की। अयान ने कहा, "YJHD- मेरा दूसरा बच्चा है, मेरे दिल का टुकड़ा और मेरी आत्मा है, आज 10 साल का हो गया। मुझे लगता है कि इतने सालों के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि...इस फिल्म को बनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक था और हमने इसके साथ जो हासिल किया - इसकी कमियों और खूबियों के साथ- मेरे लिए बहुत बड़ा गर्व है।"


Click it and Unblock the Notifications












