ये जवानी है दीवानी के लिए दादाजी की मदद ले रहे हैं रणबीर
राजकपूर के आर के स्टूडियों को भले ही रणबीर कपूर फिर से जिंदा करने की नहीं सोच रहे हों लेकिन अपने दादाजी के फेवरेट देश में अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी को रिलीज करके रणबीर कपूर अपने दादाजी के जरिये अपनी फिल्म को सफलता दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वैसे तो फिल्म की सफलता के लिए रणबीर-दीपिका की जोड़ी ही काफी है लेकिन फिर भी रणबीर कपूर की कोशिश है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ये जवानी है दीवानी हिट हो। इसलिए उन्होंने सोचा है कि वो रुस में अपनी फिल्म रिलीज करेंगे।
रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके दादाजी की फिल्में रुस में काफी हिट होती थीं और उन्हें लगता है कि विदेशों में इंडियन फिल्मों को लोग बहुत पसंद करते हैं। इसीलिये वो अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी को रुस में पब्लिश करने वाले हैं। वैसे भी रणबीर कपूर औऱ दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी पहले ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। जबकि अभी तक फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। लेकिन अब देखना है कि रणबीर कपूर को उनके दादाजी की तरह ही रुस में प्यार मिलता है या नहीं।
फिल्हाल ये जवानी है दीवानी को लेकर काफी सुर्खियां बन चुकी हैं। हर किसी को लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी। लेकिन जब तक फिल्म रिलीज ना हो जाए तब तक कोई कुछ नहीं कह सकता। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का चलना तो तय है कि लेकिन कितना कमाल करेगी फिल्म ये तो 31 जून को ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











