TV की यह बेबी सुपरस्टार, बॉलीवुड में छाने को है तैयार..

[न्यूज] 'ये हैं मोहब्बतें' से चर्चा में आई क्यूट सी रूही यानि की रूहानिका धवन छोटे पर्दे के बाद अब बॉलीवुड में छाने के लिए तैयार हैं। जी हां, छोटे पर्दे पर अपनी शरारतों से सबका दिल जीतने के बाद रूहानिका अब सनी देओल और टिस्का चोपड़ा के साथ फिल्म घायल के सीक्वल घायल-2 में नजर आने वाली हैं।

ruhanika dhawan

चाइल्ड आर्टिस्ट की बात की जाए तो रूहानिका टेलीविजन की सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्टर में से हैं। लिहाजा, काफी उम्मीद की जा रही थी कि इस लोकप्रियता के बाद रूहानिका को बॉलीवुड में एंट्री मिल जाएगी। 7 साल की रूही सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में भी दिख चुकी हैं। जिसके बाद उसे इस साल घायल 2 के लिए फाइनल किया गया।

खबरों के मुताबिक, रूहानिका इस फिल्म के लिए सनी देओल से पंजाबी बोलना भी सीख रहीं हैं। रूहानिका की मम्मी डॉली धवन ने भी इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने इस बारें में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया है। बहरहाल, हम आपको बता दें, सनी देओल रूहानिका के साथ काफी मौज मस्ती करते हैं। और सनी रूही को प्यार से स्नो व्हाइट बुलाते हैं, क्योंकि वह परी जैसी लगती हैं।

वहीं, रूहानिका का कहना है कि, सनी देओल सबसे स्ट्रांगेस्ट तो हैं ही, लेकिन सबसे स्वीटेस्ट भी हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में टिस्का चोपड़ा रूही की मां का किरदार निभाएंगी। हम्मम..इस छोटी कलाकार को इनकी दूसरी फिल्म के लिए ऑल दि बेस्ट.. वैसे हम उम्मीद करते हैं कि रूहानिका बॉलीवुड में लंबी पारी खेलें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X