..................... Years of humiliation made me write 'Ada': director Tanvir Ahmad | तनवीर की संघर्ष कथा है 'अदा' - Hindi Filmibeat

तनवीर की संघर्ष कथा है 'अदा'

By Staff

Ada
बरसों बाद बॉलीवुड निर्देशक तनवीर अहमद की नई फिल्म 'अदा' प्रदर्शित होने जा रही है। 18 दिसम्बर को इस फिल्म का प्रदर्शन होगा। तनवीर कहते हैं कि फिल्म जगत में बरसों के अपमान ने उन्हें यह फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया है। 'अदा' एक युवा लड़के की कहानी है। तनवीर के बेटे अयान ने यह किरदार किया है। फिल्म बताती है कि किस तरह इस लड़के का जीवन अपराध और अध्यात्म के बीच घूमता रहता है। फिल्म में ए. आर. रहमान ने संगीत दिया है।

पिछले 30 वर्षो से फिल्म जगत से जुड़े रहे तनवीर ने कहा, "'अदा' कोई ठेठ बॉलीवुड फिल्म नहीं है।बॉलीवुड की तथाकथित अर्थहीन फिल्मों पर इस फिल्म को शैली और सामग्री की विजय के रूप में देखा जाना चाहिए।" उन्होंने इससे पहले दो फिल्में बनायी हैं। उन्होने 1975 में 'आग और तूफान' और 1988 में 'आकर्षण' बनाई थी।

21 वर्षो के अंतराल के बाद फिर से फिल्म बनाने पर तनवीर का कहना है कि , "मैं अपने दर्द को लोगों के साथ बांटना चाहता था। अच्छी फिल्म की अपनी परिभाषा पर अटल रहने के कारण मुझे अपनी पूरी जिंदगी में अपमान सहना और वंचित रहना पड़ा। इसीलिए मैंने यह कहानी लिखी है।" फिल्म में नौहीद सायरूसी, राहुल रॉय और आयशा जुल्का ने भी अभिनय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X