ये रिश्ता की नायरा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, एकता कपूर के शो में इस एक्टर संग इश्क़ फरमाती आएंगी नज़र

shivangi joshi

स्टार प्लस पर सबसे लंबा चलने वाला शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी इन दिनों लोगों के दिलों पर राज कर रही है। लेकिन इसी बीच उनके लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल कुछ खबरों की मानें तो शिवांगी जोशी, एकता कपूर के आने वाले टेलीविजन सीरियल में काम करने वाली है।कुछ ख़बरों के अनुसार आपको बता दें कि इसमें उनके ऑपोजिट एक्टर कुशाल टंडन देखे जाने वाले हैं। इस शो को टाइटल तक मिल चुका है।

खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी है शिवांगी जोशी

वैसे तो आपको बता दें कि पिछले साल रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में शिवांगी जोशी को देखा गया। जहां पर उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म भी किया। लेकिन इससे पहले उन्हें बालिका वधू 2 में बड़ी आनंदी का किरदार निभाते हुए भी देखा जा चुका है। लेकिन यह शो जल्दी ही ऑफ एयर हो गया था। लेकिन अब शिवांगी जोशी के फैंस को एक गुड न्यूज़ मिलने वाली है। शायद बहुत जल्दी कि कुशाल टंडन के साथ एकता कपूर के आने वाले सीरियल में देखी जाएंगी।

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच देखी जाएगी केमिस्ट्री

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की मानें तो आपको बता दें कि इस नए सीरियल का नाम 'बरसातें' रखा गया है। इस शो में एक प्रेम कहानी दर्शाई जाएगी। जो कि कुशाल और शिवांगी बीच में देखी जाने वाली है। शिवांगी जोशी इस सीरियल में डबल रोल निभाने वाली है। इस सीरियल में शिवांगी जोशी को एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। उम्मीद तो यही लग रही है कि इसी महीने के अंत तक यह शो फ्लोर पर आ जाएगा। उम्मीद भी यही की जा रही है कि दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री पसंद आए।

शिवांगी जोशी का वर्कफ्रंट

लेकिन अगर हम शिवांगी जोशी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में 'खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली' से की। जिसके बाद में उन्होंने 'बेगूसराय' और 'बालिका वधू 2' जैसे सीरियल्स में काम किया। लेकिन शिवांगी जोशी को एक असल पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का किरदार निभाकर मिली। जहां पर उन्होंने नायरा के जाने के बाद में उनके डबल रोल में सीरत का किरदार निभाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X