ये रिश्ता की नायरा हैं करोड़ो की मालकिन, कुल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश

शिवांगी जोशी ने नायरा के किरदार को निभाकर घर घर में एक खास पहचान बनाई है। बता दें कि उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से काफी लोकप्रियता हासिल हुई। जिसके बाद एक्ट्रेस फैंस की चहेती बन गई। शिवांगी जोशी ने छोटे पर्दे के जरिए बहुत ही कम वक्त में एक अच्छा खासा नाम कमा लिया है। अब वह सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हो चुकी है। लेकिन आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।
2013 में शिवांगी ने की थी करियर की शुरुवात
शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में टेलीविजन शो 'खेलती है ज़िंदगी आंख मिचोली' से कर दी थी। जिसके बाद में उन्होंने 'बेइंतेहा' और 'बेगूसराय' जैसे शोज में काम किया। लेकिन धीरे-धीरे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। लेकिन बाद में शिवांगी जोशी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में नायरा का किरदार निभाने का मौका मिला। जहां से उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ती चली गई। लेकिन अब शिवांगी जोशी को नायरा के नाम से ही लोग जानते हैं।
कई ख़िताब अपने नाम कर चुकी हैं शिवांगी
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि नायरा के किरदार को निभाने के लिए शिवांगी जोशी को बेस्ट डेब्यु और बेस्ट लीड एक्ट्रेस का खिताब भी मिल चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार निभाने के बाद 'बालिका वधू' में बड़ी आनंदी का किरदार निभाया। हालांकि ये सीरियल बहुत ही कम वक्त में ऑफ एयर हो गया था।
शिवांगी जोशी की कुल नेटवर्थ
शिवांगी जोशी बहुत ही कम वक्त में एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी है और आज वह टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुके हैं। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल के लिए वह 50 से 60 हज़ार रुपए चार्ज किया करती थी। बाद में उन्हें खतरों के खिलाड़ी 12 में भी देखा गया। जिसके हर एक एपिसोड के लिए वह 15 लाख रुपए चार्ज कर रही थी। कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि शिवांगी जोशी की कुल नेटवर्थ 37 करोड रुपए है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बेहद ही लग्जरियस लाइफ जीती है।


Click it and Unblock the Notifications