प्रणाली राठौड़ को शुरुवाती करियर में मिले एक के बाद एक रिजेक्शन, अक्षु ने सुनाई अपनी आपबीती

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अक्षरा गोयनका उर्फ आशु का किरदार निभाने वाली प्रणाली राठौर इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। इतना ही नहीं उन्हें घर घर में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले भी प्रणाली राठौर ने कई सारे सीरियल्स में काम किया। लेकिन फिर भी उन्हें वह कामयाबी हासिल नहीं हो पाई। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जर्नी के बारे में काफी कुछ साझा किया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ता था। प्रणाली राठौर ने यहां तक पहुंचने की पूरी जर्नी बताई।
तपती धूप में 1 साल तक देती रही ऑडिशन
ये रिश्ता क्या कहलाता है की प्रणाली राठौड़ ने ईटाइम्स को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्री में आने से पहले मैंने काफी ऑडिशन दिए और मुझे सिर्फ इतना ही पता था कि ऑडिशन कहां पर होते हैं। ऑडिशन के लिए मैं अकेले आने-जाने में सक्षम नहीं थी और मैं उस वक्त काफी छोटी थी। इसीलिए मैं अपनी मां के साथ जाती थी। तपती हुई धूप में मैं एक जगह से दूसरी जगह जाया करती थी और पूरे 1 साल तक मैंने ऐसा किया।
प्रणाली ने झेले एक के बाद एक रिजेक्शन
प्रणाली राठौर ने इसी इंटरव्यू के दौरान आगे कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब मैं हर एक इंटरव्यू में रिजेक्ट होती जा रही थी। थे कि मुझे डिमोटिवेट महसूस होने लगा। मेरा परिवार मुझे बोलता था कि रिजेक्शन के कारण हार नहीं माननी चाहिए। मुझे उस से सीखना चाहिए। मुझे खुद पर काम करना चाहिए और इस रिजेक्शन को पॉजिटिव तरीके से लेना चाहिए। मैं अपने माता-पिता और अपने पूरे परिवार को धन्यवाद करती हूं कि उनके बदौलत आज मैं यहां पर पहुंची हूं।
पढ़ाई के साथ दिए ऑडिशन्स
प्रणाली राठौर ने अपने एक्टर बनने के सपने पर कहा कि मैं बचपन से ही एक्टिंग लाइन में आना चाहती थी। धीरे-धीरे मुझ में एक्टिंग का कीड़ा जन्म लेने लगा। मैं फिल्में देख देख कर बड़ी होती गई और स्कूल के वक्त पर भी मैं डांस और ड्रामा में हिस्सा लिया करती थी। कॉलेज में मैंने थिएटर भी किया। पापा चाहते थे कि मैं अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करूँ। जिस वजह से मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में करियर को चुना। मैंने बैचलर ऑफ मास मीडिया का कोर्स किया। जिसके साथ साथ मेरे ऑडिशन देना शुरू किया और मेरे परिवार में भी मुझे खूब सपोर्ट किया।
प्रणाली राठौड़ ने कई सीरियल्स में किया काम
प्रणाली राठौर ने अपने करियर में काफी सारे सीरियल्स में काम किया। एक्ट्रेस ने 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आया' सीरियल में सौतेली मां का किरदार भी निभाया और इतना ही नहीं 'बैरिस्टर बाबू' सीरियल में भी वह नजर आई। लेकिन अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से उन्हें एक नई पहचान मिली है। जहां पर वह खुद से 13 साल उम्र में बड़े हर्षद चोपड़ा के साथ रोमांस करते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई।


Click it and Unblock the Notifications











