Rekha के लिव इन रिलेशनशिप वाली खबरों पर भड़के Yasser Usman, कानूनी कार्यवाही की दी धमकी!

Yasser Usman on Rekha Live in Relationshio News- लीजेंड्री एक्ट्रेस रेखा को लेकर हाल ही में एक चर्चा तेजी से सामने आई थी कि वो अपनी सेक्रेट्री फरजाना के साथ लिन इन रिलेशनशिप में हैं और इसको लेकर दावा किया गया था कि लेखर यासिर हुसैन की किताब में ऐसा लिखा हुआ है।
हालांकि इन खबरों के सामने आने के बाद अब रेखा की बायोपिक के राइटर यासिर का गुस्सा छलक गया है और उन्होने इन सभी मीडिया रिपोर्ट्स को बकवास बता डाला है। उनका कहना है कि ये सब उनकी किताब नहीं है और वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन ले सकते हैं।
दरअसल यासिर ने ट्विटर पर अपनी बात कही है। उन्होने एक स्क्रीन शॉट के साथ लिखा, "मेरी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से 'लिव-इन रिलेशनशिप' का आरोप लगाने वाले कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत, मिथ्याकरण और गलत बयानी हैं, जिसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से सनसनी पैदा करना है।
मैं दृढ़ता से दावा करता हूं कि मीडिया लेखों में उल्लिखित उद्धरण मेरी किताब से पूरी तरह से अनुपस्थित हैं।" यासिर यहीं नही रुके बल्कि उन्होने लीगल एक्शन लेने की धमकी तक दे डाली है। उन्होने आगे लिखा, "इसके अलावा, पूरी पांडुलिपि में, 'लिव-इन रिलेशनशिप' या 'हर्मेटिक अस्तित्व' या 'रिश्ते के यौन होने का दावा करने वाली जीवनी' वाक्यांशों का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया गया है।"
ये गलत उद्धरण खराब क्लिकबैट पत्रकारिता का परिणाम हैं और हर कुछ वर्षों में सामने आते रहते हैं। अगर मेरे या मेरी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' से जुड़े इन उद्धरणों को तुरंत ठीक नहीं किया गया, तो हम जिम्मेदार प्रकाशनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।"
इसके बाद उनका ये ट्वीट खबरों का हिस्सा है लेकिन देखने वाली बात को ये होगी कि इसपर रेखा कब रिएक्ट करती हैं। दावा किया जा रहा था कि उनके बेडरूम में सिर्फ फरजाना के जाने की इजाजत है, इसके बाद सारा बवाल मचा हुआ है..


Click it and Unblock the Notifications