'सैयारा' से अच्छी है यशवर्धन की डेब्यू फिल्म.. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बुरी तरह ट्रोल

Sunita Ahuja on Saiyaara- सुनीता आहूजा इस वक्त पति गोविंदा के साथ साथ अपने बेटे यशवर्धन को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। खबरें हैं कि काफी जल्दी वो डेब्यू करने वाले हैं और इसके लिए गोविंदा और सुनीता ने भी काफी मेहनत की है।
लेकिन हर किसी मां को अपना बेटा और उसकी चीजें ही सबसे अच्छी लगती हैं। इसी वजह से अपने बेटे की डेब्यू फिल्म को लेकर सुनीता ने कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग हैरान हैं।
दरअसल सुनीता ने रिलीज से पहले ही अपने बेटे की फिल्म को सैयारा से अच्छा बता दिया है। उनका ये दावा अब खबरों में है और लोग इसपर कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि गोविंदा का बेटा काफी हैंडसम है और अपनी पहली फिल्म के साथ धमाका करने के लिए आने वाला है।
सुनीता ने क्या कहा?
सुनीता आहूजा ने सैयारा को लेकर बात की और अपने बेटे की फिल्म को उससे अच्छा बता डाला है। उनका कहना था, "यशवर्धन इतना हैंडसम है। सैयारा में उसे ही होना चाहिए था।" इसका जवाब देते हुए सुनीता ने गर्व से कहा, "काश, लेकिन उससे बेहतर पिक्चर कर रहा है यश।" इसके बाद सुनीता का ये बयान वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। सुनीत आहूजा अक्सर अपने बयानों और विवादित टिप्पणियों से खबरों में आ ही जाती है। बीते कुछ समय से वो गोविंदा को लेकर उल्टा सीधा बक रही हैं। हालांकि अब दोनों की सुलह हो गई है और तलाक नहीं हो रहा है।
क्या बोले लोग
सैयारा से भी अच्छी फिल्म अपने बेटे की बताने को लेकर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ईर्ष्या भरते हुए, कोई भी अहान और उसके अभिनय, उसकी दयालुता, उसकी विनम्रता की तुलना नहीं कर सकता, वह सर्वश्रेष्ठ है।'' एक ने लिखा, ''सैयारा को नहीं छू पाएगा।'' एक ने लिखा, ''आंटी जी प्लीज चुप रहिए ना।'' एक ने लिखा, ''तुलना क्यों? कृपया अपनी ईर्ष्या के कारण अपने बेटे को परेशानी में न डालें।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











