सलमान ने पायी नहीं मैंने छोड़ी है यशराज की फिल्म : शाहरूख खान

गौरतलब है कि जब से यशराज के बैनर तले बनने वाली फिल्म ' एक था टाईगर' के लिए सलमान के नाम का चयन हुआ है तब से मीडिया में ये खबर आ रही है कि सल्लू ने शाहरूख के कैंप को अपना बना लिया है। जहां शाहरूख की लगभग सारी हिट फिल्में यशराज बैनर की देन हैं वहीं सलमान खान के बीस साल के करियर में एक भी फिल्म यशराज बैनर की नहीं है। वो पहली बार यशराज के साथ काम कर रहे हैं, फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान है।
शाहऱूख का कहना है कि उनके और यशराज के संबध काफी पुराने हैं उसमें कभी भी कड़वाहट नहीं आ सकती है, रही बात फिल्मों की तो जब मेरे पास डेट ही नहीं थी तो मैं क्या कर सकता हूं, कोई मेरे लिए अपना बिजनेस क्यों छोड़ेगा? उल्टा किंग खान ने सलमान की तारीफ कर के सारे आलोचकों के मुंह बंद कर दिये, बादशाह ने कहा कि सलमान बेहतरीन एक्टर है, वो और कबीर खान साथ मिलकर बहुत अच्छा काम करेगें,ऐसी मैं उम्मीद करता हूं।
वाकई में किंग खान का जवाब नहीं, अपने एक ही वार से उन्होंने सबको चारों खाने चित्त कर दिया है, फिलहाल वो इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म रा. वन में व्यस्त है, इसमें उनका साथ दे रही हैं करीना कपूर। फिल्म सुपर हीरो की कहानी कहती है।


Click it and Unblock the Notifications











