सिद्घांत चतुर्वेदी, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, शरवरी का क्रिसमस धमाका - बंटी और बबली 2 की रिलीज़
बॉलीवुड में एक बार फिर से फिल्में रिलीज़ का मौसम आ चुका है। खबरें थीं कि क्रिसमस पर रणवीर सिंह स्टारर '83 रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन उस फिल्म ने अपनी रिलीज़ डेट बदल दी।
अब माना जा रहा है कि क्रिसमस का दिन यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 के लिए बुक किया जा रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी, सैफ अली खान, शरवरी, रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज़ होने वाली है।

फिल्म की स्क्रिप्ट को इस बार और मज़ेदार रखने की कोशिश की गई है। जहां तक सवाल है लीप का तो शायद इस सीक्वल में डीसीपी दशरथ रिटायर हो चुका है। ऐसे में फिल्म में कई नए किरदारों की एंट्री होगी।
जिस हिसाब से फिल्म की तैयारी चल रही है माना जा रहा है कि फिल्म में कैमियो और स्पेशल अपीयरेंस की भरमार होगी। बंटी और बबली अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। यहां देखिए क्रिसमस रिलीज़ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications