सुपरहिट सीक्वल के साथ 2019 में रानी मुखर्जी का धमाका- 'मर्दानी 2' हो गई FINAL
यशराज फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म मर्दानी के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। मर्दानी 2 के निर्देशक होंगे गोपी पुथरन। फिल्म की शुरुआत 2019 की शुरुआत में होगी, जबकि 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो जाएगी। यह 2014 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म की सीक्वल होगी।
मदार्नी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। लिहाजा, अब फिल्म को एक फ्रैंचाइजी का रुप दिया जा रहा है और निर्माता मर्दानी 2 लेकर आ रहे हैं।

2018 में यशराज फिल्म्स के साथ ही रानी मुखर्जी हिचकी दिखाई दी थीं, जिसे लोगों ने बेइंतहा प्यार दिया और फिल्म सुपरहिट रही। वहीं, अब हिचकी के बाद उम्मीद है कि मर्दानी 2 से भी रानी अपने फैंस को कुछ अलग देंगी।
रानी मुखर्जी ने कहा, मर्दानी हमेशा से मेरे दिल के काफी करीब रहा है। फिल्म की रिलीज के साथ ही लोगों ने समय समय पर मुझसे पूछा है कि मैं मर्दानी 2 कब कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि फिल्म की घोषणा से सभी खुश हुए होंगे। गोपी ने शानदार स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसे सभी पसंद करेंगे। मैं अब शूटिंग का इंतजार कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications