आदित्य चोपड़ा ने नहीं मानी अमेजन प्राइम वीडियो की बात? रिजेक्ट कर दिया 400 करोड़ का ऑफर!
यशराज फिल्म्स की कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कि लगातार खबरों में हैं। इनकी फिल्मों को लेकर मशहूर है कि ज्यादातर सुपरस्टार्स एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ नजर आते हैं। आदित्य चोपड़ा का ये प्रोडक्शन हाउस काफी समय से काम कर रहा है और इस वक्त पाइपलाइन में पठान और टाइगर 3 जैसी दमदार फिल्में हैँ। लेकिन इस वक्त खबर आ रही है कि यशराज फिल्म्स को लगातार अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से ऑफर आ रहे हैं कि वो अपनी फिल्म उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करें।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आदित्य चोपड़ा ने उनके ऑफर को पूरी तरह से ठुकरा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट है कि अभी महाराष्ट्र ने क्लियर नहीं किया है कि वो थिएटर्स खोल रहे हैं या नहीं।

इसीलिए मेकर्स अभी अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हैँ। रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि अमेजन प्राइम वीडियो ने आदित्य चोपड़ा को 400 करोड़ रुपए का बड़ा ऑफर दिया था और अपनी फिल्में रिलीज करने की बात कही थी।
खबरें ये भी हैं कि भले ही आदित्य ने इस ऑफर को ठुकरा दिया हो लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो उनसे फिर से मोलभाव करने वाला है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते पहले ही हिंदी फिल्म उद्योग काफी घाटे में चल रहा है और इस वक्त भी ऐसी खबर सामने नहीं आ रही है कि..
सबकुछ पूरी तरह से ठीक हो चुका है। लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले समय में कई बड़े धमाके होने की पूरी उम्मीद है और फैंस इसको लेकर इंतजार कर रहे हैँ।


Click it and Unblock the Notifications