Samantha Ruth Prabhu ने गंभीर बीमारी के साथ पूरी की यशोदा की शूटिंग, एक्टर ने बताया पूरा हाल

By Filmibeat Desk
samantha ruth prabhu

यशोदा की रिलीज से पहले सामंथा प्रभु ने इस बात का खुलासा किया कि वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं यशोदा में सामंथा के सह कलाकार उन्नी मुकंदन ने एक्ट्रेस के बारे में बात की है। सामंथा के साथ शूटिंग के बारे में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्नी मुकंदन कहते हैं कि वह एक बहुत ही समर्पित और मेहनती अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी भूमिका के लिए बहुत तैयारी की है जिसमें एक्शन और भावनात्मक दृश्य शामिल हैं। वह सेट पर अन्य कलाकारों के साथ मिलके, बातचीत करके सीन की तैयारी करती है।

हमने अपने सीन्स के लिए सुधार के विचारों पर भी चर्चा की। उन्नी मुकंदन ने आगे बताते हैं कि सामंथा बहुत प्रोफेशनल है। शूटिंग के दौरान मुझे यह नहीं पता, उन्होंने कभी नहीं बताया कि वह इस तरह की बीमारी से लड़ रही है। सामंथा की पोस्ट देखकर मुझे दुख हुआ। वह मायोजिटिस से लड़ेगी और अच्छे स्वास्थ्य के साथ वापस आ जाएगी।

आपको बता दें कि सामंथा स्टारर यशोदा इस सीज़न की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक है। कुछ दिन पहले अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि वह एक ऑटो-इम्यून बीमारी - मायोसिटिस से पीड़ित है। रहा सवाल फिल्म का तो, सामंथा प्रभु एक सरोगेट मदर की भूमिका निभाकर, चिकित्सा जगत के रहस्यों को उजागर करते हुए, सामंथा फिल्म में एक्शन स्टंट करते हुए एक पावर-पैक अवतार पेश करती है।

मलयालम अभिनेता उन्नी मुकंदन यशोदा में एक डॉक्टर की भूमिका निभाई हैं, और ट्रेलर भी उनके और सामंथा के बीच एक रोमांटिक एंगल की भी झलक देता है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ हो रही है। सामंथा के अलावा, लोकप्रिय अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पिका गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और अन्य ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 11 नवंबर 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X