..................... Yashji was Amazing Director said Anushka Sharma | Jab Tak Hain Jaan | इतिहास लिखने की तैयारी में अनुष्का शर्मा - Hindi Filmibeat

इतिहास लिखने की तैयारी में अनुष्का शर्मा

यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' की चर्चा चारों ओर है फिल्म में मुख्य किरदारों में शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म के लिए केवल यही कहा जा रहा है फिल्म में पहली बार किंग खान बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना के साथ नजर आने वाले हैं, किसी का ध्यान फिल्म की दूसरी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ओर नहीं है। लेकिन इन सारी बातों से बेफिक्र अनुष्का के विचार कुछ और ही कहते हैं।

यशराज की खोज अनुष्का शर्मा का कहना है कि उनका नाम फिल्म 'जब तक है जान' के साथ इतिहास में दर्ज हो जायेगा क्योंकि जब भी यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान'.की बात होगी तब-तब यही कहा जायेगा कि यश जी कि अंतिम फिल्म की हिरोईन अनुष्का थी।

अनुष्का ने कहा कि उन्हें दिल से बेहद खुशी और सकून हैं कि वो यश जी की अंतिम फिल्म में काम कर पायीं। लोगों का सपना होता है कि वो यश जी के साथ काम करें और मुझे खुशी है कि मुझे ऊपर वाले की दया से यह मौका नसीब हुआ है।

वैसे आपको बता दें कि त्रिकोणीय प्रेम कहानी के मशहूर यश राज बैनर की फिल्मों में अक्सर दूसरी हिरोईन ज्यादा नाम कमा लेती है। चाहे वो फिल्म 'दाग' की राखी हो या फिर 'दिल तो पागल है' कि करिश्मा... दोनों को फिल्म की लीड हिरोईन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

अक्सर यशराज अपनी फिल्मों में दूसरी हिरोईन के करेक्टर को छुपा कर रखते हैं ताकि लोगों की उत्सुकता फिल्म के प्रति बनीं रहे इसलिए अनुष्का का किरदार भी दमदार और खूबसूरत होगा फिल्म 'जब तक है जान' में ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X