Yashtika Acharya Death Video: सेकेंड में ऐसे निकल गई यष्टिका आचार्य की जान, रुंह कंपा देगा आखिरी वीडियो

Yashtika Acharya Death Video: फिटनेस की इस दौर में लोग जिम ने हैवी वर्कआउट से लेकर डाइट को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वर्कआउट का चस्का कभी कभी लोगों पर बेहद भारी पड़ता दिखाई देता है। 17 साल की पावरलिफ्टर यष्टिका आचार्य का हैवी वेट लिफ्ट करने पर जान से हाथ धोना पड़ गया है। यष्टिका आचार्य अब हमारे बीच नहीं रही हैं लेकिन उनका ये आखिरी वीडियो हर किसी को अंदर तक झकझोर रहा है।
यष्टिका आचार्य एक गोल्ड मेडलिस्ट थी और पवार लिफ्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थी लेकिन उनकी दर्दनाक मौत का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप उठी। राजस्थान के बीकानेर में ट्रेंडिंग के दौरान 270 किलोग्राम वजन उनकी गर्दन पर गिरा और फिर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, यष्टिका आचार्य के साथ यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह जिम में ट्रेनिंग कर रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यष्टिका आचार्य अपने कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। तभी वजनी रॉड फिसलकर उनके गर्दन पर गिर गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि उनकी गर्दन टूट गई। मदद के लिए मौजूद लोग भी चोटिल हो गए।
सोशल मीडिया पर यष्टिका आचार्य का ये आखिरी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग एक दूसरे से वेट लिफ्टिंग के दौरान सावधानी बरतने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही जरूरत से ज्यादा वेट ना लिफ्ट करने की हिदायते भी पेश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications