..................... Yash toxic movie clash with mahesh babu rao bahadur know the release date - Hindi Filmibeat

'धुरंधर' नहीं तो 'राव बहादुर' से टकराएगी सुपरस्टार यश की फ़िल्म 'टॉक्सिक', थिएटर में होगा ज़बरदस्त क्लैश

Toxic And Rao Bahadur Clash: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले यश की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। लेकिन इस समय उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म को पहले मार्च में रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन जब धुरंधर 2 के साथ यह क्लेश हुई तो मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को वजह बता कर इसकी रिलीज को आगे कर दिया गया। लेकिन अभी भी यश की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Toxic And Rao Bahadur Clash

दरअसल एक बार फिर से टॉक्सिक फिल्म की राह में एक और बड़ी फिल्म खड़ी हो चुकी है। रविवार को साउथ के एक और सुपरस्टार महेश बाबू के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म राव बहादुर की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। को जून में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाने वाला है।

टॉक्सिक के साथ क्लैश होगी महेश बाबू की फिल्म

यश की टॉक्सिक फिल्म ने भले ही धुरंधर 2 के साथ में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने से खुद को बचा लिया है। लेकिन अब महेश बाबू के बैनर तले बन रही राव बहादुर उनके सामने एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस फिल्म को महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। सोशल मीडिया के जरिए पहले ही इस फिल्म का काफी प्रचार किया जा चुका है और अब इस फिल्म के आधिकारिक घोषणा कर दी गई है कि इस जून में रिलीज किया जाएगा।

कब रिलीज़ होंगी दोनों फिल्में?

अगर हम रिलीज डेट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि दोनों फिल्मों में रिलीज का सिर्फ 24 घंटे का ही फासला है। राव बहादुर फ़िल्म के मेकर्स ने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए एक फिल्म का पोस्ट शेयर किया। इसके साथ में एक नोट भी शेयर किया और लिखा कि "शाही आगमन की तारीख तय हो चुकी है।" फिल्म को 5 जून 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। लेकिन टॉक्सिक फिल्म को 4 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा।

Read more about: toxic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X