Nitesh Tiwari ने Ramayana के लिए कर दी सारी हदें पार, इस एक्टर को पहनाए जाएंगे शुद्ध सोने के कपड़े

ramayana

Yash In Ramayana: साउथ सुपरस्टार यश नितेश तिवारी की 'रामायण' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फिल्म में वह शक्तिशाली राक्षस राजा, रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। और अगर नई रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो एक्टर रावण की भव्यता को जीवंत करने के लिए फिल्म में असली सोने से बने कपड़े पहने नजर आएंगे।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "यश के लिए जो कपड़े बनाए जा रहे हैं, वे असली सोने के हैं। असली सोने का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि रावण श्रीलंका का राजा था और उस समय यह एक सुनहरी जगह हुआ करती थी।"

कथित तौर पर, शहर के बाहरी इलाके में लंका जैसा दिखने वाला एक विशाल सेट बनाया जा रहा है, जिसे सोने की भूमि 'सोने की लंका' के नाम से भी जाना जाता है। निर्माताओं ने पहले ही शहर में 11 करोड़ रुपये का एक सेट बनाया है जो फिल्म में अयोध्या के राज्य के रूप में काम करेगा।

यश फिल्म में अपनी भूमिका के लिए बड़े पैमाने पर फिजीकल ट्रांसफॉर्मेश से गुजरते हुए भी दिखाई देंगे। वह फिलहाल इस रोल के लिए तैयारी कर रहे हैं और इस रोल को निभाने के लिए 15 किलोग्राम वजन बढ़ाने के लिए तैयार हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी सीता के रूप में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। कथित तौर पर, फिल्म को 835 करोड़ रुपये के भारी बजट पर बनाया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह फिल्म तीन पार्ट्स में रिलीज होगी और केवल पहले पार्ट के लिए 600 दिनों के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य की जरूरत होगी। यश भी रामायण के निर्माताओं में से एक हैं, जिसके 2025 या 2026 के अंत तक रिलीज़ होने की उम्मीद है।

More from Filmibeat

Read more about: nitesh tiwari ramayana yash
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X