तीन फैंस की मौत के बाद उनके परिवारों से मिलने पहुंचे केजीएफ स्टार यश, सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

Yash: साउथ सुपरस्टार यश हमेशा ही अपनी फिल्मों को लेकर खबरों में रहते हैं। यश एक ऐसे एक्टर हैं जिनके चाहने वाले लाखों और करोंड़ो में हैं। यश के फैंस हमेशा ही उनके लिए कुछ ना कुछ खास करते रहते हैं। हाल ही में जब केजीएफ एक्टर यश का बर्थडे था तो कुछ फैंस अपने पसंदीदा एक्टर के लिए खास तैयारियां कर रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर को सुनकर एक्टर खुद उन लोगों के परिवार से मिलने पहुंचे।
फैंस की मौत के बाद उनके परिवारों से मिले एक्टर-
केजीएफ चैप्टर 2 की सक्सेस के बाद से वह ना सिर्फ कन्नड़ इंडस्ट्री बल्कि पूरे इंडिया में जाने जाते हैं। यश की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनके बर्थडे को फैंस त्योहार की तरह मनाते हैं। उनके बर्थडे पर जश्न मनाते हैं। यश ने 8 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे पर फैंस हर बार की तरह बहुत एक्साइटेड थे।
ऐसे में फैंस बिजली के खंभे पर चढ़कर यश का कटआउट लगा रहे थे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और तीन की मौत हो गई। जब यश को उनके फैंस की डेथ के बारे में पता चला तो वो परेशान हो गए और उनके परिवार से मिलने के लिए कर्नाटक के हुबली चले गए। यश के फैंस के परिवार से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यश ने उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
फैंस के परिवार से मिलने के बाद यश ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा- "इस तरह की दुखद घटनाएं मुझे अपने जन्मदिन से डरने पर मजबूर कर देती हैं। इस तरह से आप फैनडम मत दिखाओ। कृपया अपना प्यार इस तरह न दिखाएं। मैं आप सभी से निवेदन करना चाहता हूं। बैनर न लटकाएं, बाइक का पीछा न करें और खतरनाक सेल्फी न लें।"
#WATCH | Actor Yash reaches Hubballi on his way to Gadag to meet the family of his three fans who died due to electrocution while putting up birthday banners#Karnataka pic.twitter.com/ABIS5aJYBM
— ANI (@ANI) January 8, 2024
यश ने आगे कहा- "मैं चाहता हूं कि मेरी ऑडियन्स और मेरे फैंस जिंदगी में मेरी तरह आगे बढ़ें. इस साल, मैं अपना बर्थडे इसलिए नहीं मना रहा हूं क्योंकि कोविड के केस बढ़ रहे हैं। मेरी तरफ से किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए इसलिए मैंने इसे सिंपल और अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का फैसला लिया।" सोशल मीडिया पर यश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
