केजीएफ 2 के साथ फैंस जाएंगे लंबी राइड पर? इतने घंटे की होगी यश की धमाकेदार फिल्म!
कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है और इसके लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण फिल्म लगातार टल रही है। लेकिन इस समय फिल्म को लेकर जो खबर सामने आई है वो फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। दरअसल पता चला है कि इस फिल्म के साथ यश अपने फैंस को कितने समय के लिए बांधकर रखने वाले हैं।
दरअसल इस फिल्म के रनिंग टाइम को लेकर एक खुलासा हुआ है। पता चला है कि फिल्म काफी लंबी होने वाली है और इसलिए फैंस काफी समय तक एंजॉय कर सकते हैँ। पता चला है कि फिल्म करीब 2 घंटे 52 मिनट की होने वाली है।

हालांकि इस समय बन रहीं फिल्म बहुत कम इंतनी लंबी होती हैं। इससे इतना तो तय है कि लोग काफी लंबी राइड थिएटर्स में लेने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आती रहती हैं।

फिल्म की कहानी
कुछ समय पहले फिल्म की कहानी को लेकर एक खुलासा हुआ था। पता चला था कि.. शुरुआत वहीं से होगी जहां से इसका पहला भाग खत्म किया गया था।

रॉकी का किरदार
'यश जोकि रॉकी का किरदार निभा रहे हैं वो इस पार्ट में गरीबी से ऊपर उठ चुके हैं और अपनी मरती मां से किया वादा निभाएंगे। साथ ही वो सोने के कारोबाक पर भी राज करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

संजय दत्त की एंट्री
पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा किरदार यश का इस फिल्म दिखाया जाना है। इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त की एंट्री हुई है जो कि एक धमाकेदार निगेटिव रोल निभाने वाले हैं और वो दमदार होगा।

रवीना टंडन
इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री रवीना टंडन की भी एंट्री हुई है जो कि पहली फिल्म में नजर नहीं आईं थीँ।

16 जुलाई को रिलीज
फिल्म को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं और फिल्म आने वाली 16 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











