पोस्टपोन होगी केजीएफ चैप्टर 2? कोरोना वायरस के कारण फैंस को करना पड़ेगा इतना इंतजार!
इस समय कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनकों लेकर काफी समय से इंतजार चल रहा है लेकिन किसी ना किसी कारणवश फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। ऐसे में मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में नंबर वन है यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2। कन्नड़ सुपरस्टार की इस फिल्म के पहले चैप्टर ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि ये फिल्म 16 जुलाई को रिलीज होगी।
हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने वाला है। इसका मुख्य कारण कोरोना वायरस और लॉकडाउन है क्योंकि सारे देश के थिएटर्स इस समय बंद हैं। इससे इतना तो तय है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हुई है।

हालांकि अब फिल्म कब रिलीज होगी ये नहीं कहा जा सकता है। ना ही इसकी आधिकारिक जानकारी आई है। जानकारी के मुताबिक जब देश में भर के थिएटर्स 100 प्रतिशत अक्यूपेसी के साथ खुलेंगे तभी केजीएफ 2 रिलीज होगी।

खबरें सामने आती रहती हैं
इस फिल्म से अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं जो कि फैंस की धड़कनों को लगातार बढ़ा रही हैं।

लंबी होने वाली हैफिल्म
हाल ही में पता चला था कि.. ये फिल्म काफी लंबी होने वाली हैं और फैंस काफी समय तक इसका मजा ले सकते हैं।

3 घंटे का धमाका
पता चला था कि.. फिल्म करीब 2 घंटे 52 मिनट की होने वाली है, हालांकि इस समय इतनी लंबी कुछ ही फिल्में देखने को मिल रहीं हैं।

दमदार
इसके अलावा फिल्म की कहानी को लेकर पता चला था ये जहां से खत्म हुई थी वहीं से शुरु होगी और दमदार होने वाली है।

संजय दत्त और रवीना टंडन
फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन की एंट्री ने काफी खास बना दिया है और इससे होगा ये कि साउथ के साथ साथ सभी देश के फैंस इस फिल्म से जुड़ने वाले हैँ।

ऐसे होंगे किरदार
संजय दत्त इस फिल्म में लीड विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं और रवीना टंडन एक नेता के रोल में देख सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications