यश के फैंस ने क्रिकेट के लिविंग लीजेंड एमएस धोनी से की अभिनेता की तुलना

By Filmibeat Desk
yash

ऐसे बहुत कम ही पल होते हैं, जो इतिहास में अपने अस्तित्व की एक मजबूत छाप छोड़ते हैं और सालों सल तक याद किए जाते हैं। भारत के लिए ऐसा ही एक शानदार पल एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 के विश्व कप में 28 साल बाद विश्व कप जीतना था। यश की केजीएफ 2 की रिलीज के साथ भी ऐसा ही पल देखा गया, जिसने न केवल कन्नड़ इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर तक लेकर आई, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा की एक मजबूत छाप छोड़ी।

केजीएफ 2 की सफलता के साथ, यश का क्रेज पूरे देश में और देश के बार भी आग की तरह फैल गया। इसे देखते हुए, यश एक ऐसा नाम है जिन्हें दुनिया को क्षेत्रीय सिनेमा की ताकत दिखाते हुए केजीएफ 1 और 2 की सफलता के साथ कन्नड़ इंडस्ट्री को एक अलग ही लेवल पहुंचाने का क्रेडिट जाता है।

इसने निश्चित रूप से रीजनल इंडस्ट्री का नाम ग्लोबल लेवल में रौशन किया है और जनता के ध्यान भी खींचा है। जबकि फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ को वापस लाने में अहम भूमिका निभाई, यश ने मुख्य रूप से रॉकी भाई के अपने किरदार को पेश किया, जो पूरे देश में अपनी लोकप्रियता का उदाहरण बनाते हुए एक घरेलू नाम बन गया।

दुनिया भर में यश के शानदार आकर्षण का उदय वास्तव में एमएस धोनी के देश के लिए विश्व कप जीतने के साथ बहुत रिलेवेंस रखता है क्योंकि दोनों ने अपने-अपने फील्ड्स में ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन किया हैं। इसे नेटिजन्स ने भी नोटिस किया जिन्होंने अपनी फिल्मों के साथ देश को इतना शानदार गौरव दिलाने के लिए पूरे सोशल मीडिया यूनिवर्स को यश की तारीफ करते हुए भर दिया।

जहां यश की सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा व्यापक रूप से प्रशंसा और सराहना की जा रही है, वहीं एक्टर के दीवाने फैन्स अपने प्यार को साझा करने में बेहद गर्व महसूस करते हैं। यश के लिए यह गौरव केजीएफ 2 की सफलता के कारण मिला है, जब फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही हिंदी बाजार में 54 करोड़ का कलेक्शन किया और 1200 करोड़ के बड़े नंबर्स के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर राज किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X