करण जौहर को बच्चों ने दी फैशन टिप्स, यश-रूही बोले- डैडी को पहनने चाहिए सिंपल कपड़े, अर्जुन कपूर सहमत
लॉकडाउन के चलते करण जौहर अपने बच्चों और मां के संग ही घर में समय बिता रहे हैं। इस बीच वह अपने बच्चों रूही और यश की मजेदार वीडियो और बातों के किस्से शेयर कर रहे हैं। इस बीच करण जौहर ने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में यश और रूही अपने पापा को फैशन टिप्स देते नजर आ रहे हैं।
करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में यश रूही पिता करण जौहर को बताते हैं कि उन्हें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











