रावण का किरदार निभाने से पहले यश ने टेका महाकालेश्वर मंदिर में माथा, इस दिन से करेंगे रामायण की शूटिंग शुरू

Yash reached Mahakaledhwar Temple: नितेश तिवारी के डायरेक्टशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1' की शूटिंग शुरू हो चुकी है अब जल्द ही शूटिंग में नए किरदार भाग लेने जा रहे हैं। इस पौराणिक फिल्म की अपनी यात्रा की शुभ शुरुआत के लिए यश ने सबसे पहले उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया है। यश की ये मंदिर यात्रा उनकी उस खास परंपरा को दिखाती है, जहां वो हर नई फिल्म की शुरुआत भगवान के दर्शन से ही करते हैं।
महाकाल मंदिर पहुंचे यश
इस फिल्म में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ यश इसे अपने बैनर मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। एक एक्टिव को-प्रोड्यूसर के तौर पर यश इस मेगाप्रोजेक्ट के हर पहलू पर टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। खबर है कि वो अप्रैल के अंत से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे।
इस दिन रिलीज होगी रामायण
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली भारतीय नामों में से एक माने जाते हैं, इस वक्त भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पौराणिक महाकाव्य प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहे हैं। फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' एक बेहतरीन कहानी, एडवांस तकनीक और एक जबरदस्त सिनेमाई विज़न के साथ आ रही है, जो पौराणिक फिल्मों का स्टैंडर्ड ही बदलने वाली है, और इसे दुनिया भर के दर्शक जरूर पसंद करेंगे।'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, इसके बाद 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।
ये सितारे निभाएंगे किरदार
आपको बता दें कि इस फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं। साईं पल्लवी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं सोर्स के मुताबिक फिल्म में सनी देओल और बॉबी देओल भी फिल्म का पार्ट हो सकते हैं। साथ ही लारा दत्ता भी अहम किरदार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











