यशराज फिल्म्स का बड़ा कदम- कोरोना की जंग में दिये इतने करोड़, बॉलीवुड मजदूरों की मदद
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। लाखों लोग इससे संक्रमित हैं जबकि 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के खिलाफ छिड़े इस जंग में बॉलीवुड परिवार भी बढ़चढ़ कर मदद दे रहे हैं। जहां अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स की चर्चा है, वहीं बता दें यशराज फिल्म्स ने भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों का जिम्मा उठाया है।
यशराज फिल्म्स ने फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 1.5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इन दिहाड़ी मजदूरों में लाइटमैन, कारपेंटर्स, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉटमैन आदि लोग शामिल हैं। यश चोपड़ा फाउंडेशन द्वारा हर मजदूर के अकाउंट में 5 हजार तक रूपए डाले जाएंगे। इससे लगभग 3 हजार मजदूरों को मदद मिलेगी।

इतना ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर यह आंकड़ा बढ़ाया भी जा सकता है। कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर भी गाज गिरी है। ना ही फिल्म की शूटिंग हो रही है, ना ही टेलीविजन इंडस्ट्री में कुछ काम चल रहा है। सब कुछ लगभग एक महीने से ठप पड़ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications