YRF अपने अगले बड़े सिंगिंग सुपरस्टार को करने वाला है लॉन्च - भजन कुमार, जानें कौन है ये सिंगर!

yash-raj-films-to-launch-its-next-big-singing-superstar-bhajan-kumar-on-30th-august-know-who-is-he

YRF next big singing superstar Bhajan Kumar: यशराज फिल्म्स भारत की एक ऐसी प्रोडक्शन हाउस है, जिसने हमेशा कुछ सबसे बड़े न्यूकमर्स को सामने लाने की कोशिश की है और जिन्होंने अपनी प्रतिभा से छाप छोड़ी है। सिर्फ एक्टर्स ही नहीं, YRF ने फिल्म उद्योग को बेहतरीन सिंगर्स भी दिये हैं।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए YRF अब मुंबई में एक शानदार इवेंट में अपने अगले बड़े सिंगिंग सुपरस्टार - भजन कुमार को लॉन्च करेगा। जी हां, एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, "वाईआरएफ इस सप्ताह मुंबई में एक शानदार इवेंट में भजन कुमार को लॉन्च करेगा। प्रोडक्शन हाउस ने अपने इतिहास में कुछ सबसे खास अभिनेताओं और म्यूजिक आइकनों की खोज की है और अब सभी की निगाहें YRF पर टिकी हैं कि यह नया सिनिंग सेंशन कौन है।"

भजन कुमार लाइव इवेंट में करेंगे परफॉर्म

भजन कुमार को 30 अगस्त को एक शानदार इवेंट में प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्र ने आगे खुलासा किया.. जैसा कि नाम से पता चलता है, भजन कुमार की कुशलता भक्ति संगीत में है और YRF उन्हें मीडिया के सामने उसी अंदाज में पेश करने के लिए एक लाइव इवेंट करेगा। उम्मीद है कि भजन कुमार अपने शानदार सिंगिंग टैलेंट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

चलिए अब आपकी कंफ्यूजन को खत्म करते हैं! दरअसल भजन कुमार हैं विक्की कौशल.. और ये सिंगिंग इवेंट उनकी आने वाली फिल्म "द ग्रेट इंडियन फ़ैमिली" के प्रचार का हिस्सा है। विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर यह कॉमेडी- फैमिली ड्रामा फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन किया है विजय कृष्णा आचार्य ने।

More from Filmibeat

Read more about: vicky kaushal yashraj films
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X