..................... Ranbir-Sonam come together again for new Yash Raj Film | फिर दिखेगी सोनम-रणबीर की जोड़ी - Hindi Filmibeat

फिर दिखेगी सोनम-रणबीर की जोड़ी

By Staff

Ranbir Kapor and Sonam
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की पहली फिल्म सावरिया भले ही बाक्स आफिस में कमाल नहीं दिखा पाई हो लेकिन दोनो की जोडी जल्द ही दर्शकों को फिर दिखेगी, वह भी यशराज फिल्म में।

देखा जाए तो पहली फिल्म में ही दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बावजूद दोनो किसी दूसरी फिल्म में काम करने से बचते रहे। इसकी वजह यह रही कि रणबीर का झुकाव दीपिका पादुकोण की तरफ हो गया था।

यह भी चर्चा थी कि दीपिका को रणवीर और सोनम की दोस्ती पर एतराज था, लेकिन यशराज की फिल्म में दोनो के एक बार फिर साथ में काम किये जाने की पूरी संभावना है. फिल्म का निर्देशन चक दे इंडिया के निर्देशक शिमित अमीन कर रहे हैं।

निर्देशक शिमित अमीन ने फिल्म के लिए रणबीर का नाम पहले से निश्चित कर रखा था, लेकिन सोनम का नाम उनके दिमाग में बाद में आया। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

सोनम हालांकि रणबीर के साथ फिल्म करने के लिये राजी हो गई है, लेकिन वह इस बारे में अभी मीडिया से ज्यादा खुलकर चर्चा नहीं करना चाहती।

आगे पढ़ें... दीपिका ने डाली रणवीर और सोनम में दरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X