यशराज कैम्प पहुंचा बॉलीवुड से हॉलीवुड

यशराज इंटरटेनमेंट नाम की यह कंपनी अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए फिल्मों का निर्माण करेगी। इसका हॉलीवुड में नाम वाइआरएफ इंटरटेनमेंट होगा जिसे यशराज फिल्म से वित्तीय सहायता मिलेगी। करीब 41 साल पहले यश चोपड़ा ने यशराज फिल्म की स्थापना की थी। उनका बड़ा बेटा उदय चोपड़ा वाईआरएफ इंटरटेनमेंट के सीईओ के तौर पर काम संभालते हैं।
आपको बता दें कि उदय का कहना है कि मेरा परिवार अच्छी फिल्मों के निर्माण और अच्छे फिल्म माहौल के लिए हमेशा ही काम करता है। जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें जानकारी देते हैं। मैं इसी उत्साह के साथ अमेरिकन फिल्मों में काम करना चाहता हूं जिसे मैं बचपन से देखता आया हूं।


Click it and Unblock the Notifications











