आमिर ने धूम 3 को नहीं लटकाया: यशराज

प्रोडक्शन प्रमुख आदित्य चोपड़ा का कहना है कि यह सब सिर्फ अफवाएं हैं। उनकी फिल्म समय पर शुरू होगी उन्हें पूरा भरोसा है कि आमिर खान उनको पूरा सहयोग देंगे। फिल्म जून में ही फ्लोर पर जायेगी।
गौरतलब है कि ऐसा कहा जा रहा था कि थ्री इडियट्स के निर्देशक राजू हीरानी की अनाम फिल्म में आमिर खान काम कर रहे हैं। जिस के कारण एक समय में एक फिल्म में काम करने वाले आमिर ने धूम 3 की शूटिंग की तारीख आगे बढ़ा दी है।
राजू ने कहा था कि वह अपनी फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे और रणबीर कपूर के साथ शूटिंग शुरू कर देंगे। ऐसे में आमिर के पास धूम 3 की शूटिंग अटकाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications