Me Too के आरोप में फंसे अनु मलिक, आलोक नाथ और साजिद खान को जोरदार झटका ?
2018 में बॉलीवुड में मी टू की आंधी चली थी, जिसमें कई फिल्म कलाकारों के काले चेहरे सामने आए। हाल ही में जहां फिल्म 'दे दे प्यार दे' में आलोक नाथ के होने पर सवाल किया। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स ने मी टू आरोपों में फंसे अनु मलिक, आलोक नाथ और साजिद खान को बैन कर दिया है। यशराज फिल्म्स स्टूडियो में इनके आने पर प्रतिबंध है।
डेकन क्रॉनिकल में आए रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि संगीतकार अनु मलिक को यशराज स्टूडिया में आने की अनुमति नहीं है। यशराज यौन उत्पीड़न या महिलाओं के साथ हो रहे किसी भी तरह से भेदभाव के खिलाफ बड़ा कदम उठाने पर विश्वास रखती है। यहां तक की यशराज ने अपने सीनियर अधिकारी को भी निकाल दिया था, जब उनका नाम मी टू में सामने आया था।

साल 2018 में तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस के बाद बॉलीवुड में धड़ाधड़ एक के बाद एक मी टू केस सामने आने लगे। कुछ नाम पर तो लोगों को काफी हैरानी हुई। अब देखना है कि इस मामले में आगे कार्रवाई कैसी होती है।
मी टू अभियान में इन नामों पर उठा है सवाल-


Click it and Unblock the Notifications











