यश चोपड़ा के अंतिम दर्शन के दौरान आमने सामने शाहरुख़-सलमान

salman and shahrukh
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक साथ एक छत के नीचे देखना बहुत ही दुर्लभ है। आखिरी बार दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ आमिर खान की फिल्म ३ इडियट के प्रीमियर पर देखा गया था और उसके बाद कल एक बार फिर से दोनों को एक साथ यशराज स्टूडियो में देखा गया। हालाँकि ये एक बहुत ही दुखद मौका था और इस बात पर ज्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया और शायद खुद शाहरुख़ इतना दुखी थे की उन्होंने इस घटना पर ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बावजूद ये एक ऐसी घटना है जिसके बारे में हर कोई जानना चाहेगा।

यश चोपड़ा के निधन के बाद २२ अक्टूबर को उनका पार्थिव शारीर यशराज स्टूडियो लाया गया जहाँ बॉलीवुड के हर एक सितारे ने आकर यश जी आखिरी दर्शन किये। सबसे पहले पहुंचे शाहरुख़ खान जो की यश चोपड़ा के बेहद करीब थे और जिन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाने के पीछे किंग ऑफ़ रोमांस यश चोपड़ा का योगदान था। शाहरुख़ पैम आंटी के पास बैठकर उन्हें ढाढस बंधा ही रहे थे की सलमान खान नही यशी जी आखिरी दर्शन करने स्टूडियो पहुंचे। सलमान को कम्फरटेबल फील कराने के लिए शाहरुख़ उठकर बाहर आ गए।

जब पैम आंटी से मिलकर सलमान खान बाहर आए तो बाहर शाहरुख़ बैठे थे। सलमान ने शाहरुख़ को देखा या नहीं ये तो वहां मौजूद कैमरे कैद ना कर पाए लेकिन जब सलमान जूते पहनकर बाहर निकले तब शाहरुख़ ने जरुर सलमान की तरफ नज़र उठाकर देखा। अब इन दोनों की नज़रें एक दूसरे से मिलीं या नहीं ये बता तो बहुत मुश्किल है मगर इतना तो है की दोनों का इस दुखद घटना के ही समय मगर एक साथ नज़र आना वाकई एक बड़ी बात है। एक तरफ जहाँ शाहरुख़ ने अपने करियर की अधिकतर हित फ़िल्में यश चोपड़ा के साथ की है वहीँ सलमान खान ने आज तक यश चोपड़ा के साथ एक भी फिल्म नहीं की। इसके बावजूद सलमान के दिल में भी यश चोपड़ा के लिए उतना ही आदर व् सम्मान है जितना बाकी कलाकारों के दिल में।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X