यश की KGF Chapter 2 फिल्म देख इस एक्टर के उड़े होश - दिमाग घूम गया, सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर
कन्नड़ सिनेमा के स्टार यश के फैंस का इंतजार साल 2022 अप्रैल में खत्म हो रहा है। बिग बजट के साथ तैयार हुई केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर फैंस के साथ सिनेमा की भी उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर आप KGF Chapter 2 से केजीएफ चैप्टर 1 की अपेक्षा अधिक उम्मीद कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।
जी हां, इसका अंदाजा आप मॅालीवुड एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन के इस रिव्यू से लगा सकते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन उन लोगों में शामिल थे, जिन्हें केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज से पहले देखने का मौका मिला। केजीएफ चैप्टर 2 का प्रीव्यू देखने के बाद पृथ्वीराज सुकुमारन के होश उड़ गए हैं।

उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए इसका खुलासा किया और बताया कि उन्होंने केजीएफ चैप्टर 2 में सिनेमा का एक अलग स्तर देखा है। साथ ही इस तरह भी इशारा दिया है कि यह फिल्म कमाई के लिहाज से सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ज्ञात हो कि पृथ्वीराज सुकुमारन केजीएफ 2 के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। ऐसे में रिलीज से पहले उन्हें केजीएफ 2 देखने का अवसर मिला है।

मेरा दिमाग घूम गया - पृथ्वीराज सुकुमारन
एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने केजीएफ 2 के निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन टीम के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि केजीएफ 2 में मैंने जो देखा, उसके बाद मेरा दिमाग घूम गया है। वह आगे कहते हैं कि निर्देशक प्रशांत नील ने केजीएफ 2 के साथ सिनेमा का नया स्टैंडर्ड सेट किया है।

यश का तगड़ा मुकाबला अधीरा से
गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज से पहले 27 मार्च को इसका ट्रेलर शाम को रिलीज किया जाए। इस बार की कहानी बदले और राजनीति के साथ सामने आएगी।केजीएफ में यश का सामना गरुड़ासे हुआ था। वहीं अब केजीएफ चैप्टर 2 में यश का तगड़ा मुकाबला अधीरा से होगा।

केजीएफ 2 दमदार कास्ट
अधीरा की भूमिका संजय दत्त निभा रहे हैं। फिल्म में यश और संजय दत्त एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। एक्ट्रेस रवीना टंडन भी पीएम की भूमिका में उनके साथ हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि केजीएफ 2 एक दमदार कास्ट के साथ रिलीज हो रही है।

बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ कमाई
केजीएफ चैप्टर 2 का बजट 150 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है। इससे पहले केजीएफ चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ के करीब की कमाई की थी। केजीएफ चैप्टर 1 का बजट 80 करोड़ के करीब का रहा है। केजीएफ चैप्टर 2 हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ भिन्न भाषाओं में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications