..................... Yash launches KGF 2 scintillating song at IMAX Auditorium! यश ने केजीएफ 2 का शानदार गाना आईमैक्स ऑडिटोरियम में किया गया लॉन्च! - Hindi Filmibeat

यश ने केजीएफ 2 का शानदार गाना आईमैक्स ऑडिटोरियम में किया गया लॉन्च!

By Filmibeat Desk

रिलीज होने वाली अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'KGF: चैप्टर 2' सुपरस्टार यश उर्फ KGF के रॉकी भाई की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है, जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि जैसे कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं। बड़े लेवल पर देशभर में अपनी मैग्नम ओपस को प्रमोट करने के बाद, 'KGF: चैप्टर 2' की टीम ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में सिनेपोलिस सीवुड्स ग्रैंड सेंट्रल में आईमैक्स एक्सपीरियंस को लॉन्च किया।

इसने फिल्म को आईमैक्स प्रारूप में एक जादुई फ्यूजन के साथ क्रिस्टल-क्लियर विज़ुअल्स और उस पर से दिल की धड़कनों के बढ़ा देने वाले ऑडियो के साथ रिलीज करने की भी घोषणा की।

kgf 2, yash, केजीएफ 2, यश

ऐसे में अब इसके साथ ही दर्शक मोस्ट प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव के साथ यश स्टारर का 'KGF: चैप्टर 2' का आनंद ले सकते हैं। अगर यह काफी नहीं तो बता दें, मेकर्स आज फिल्म का एक गाना भी लॉन्च कर रहे हैं, जो आपके दिल के तार खींचने की गारंटी करता है क्योंकि 'KGF: चैप्टर 2' की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है।

14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली KGF: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है। इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है।

उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी शामिल है।

फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X