KGF 3 की रिलीज को लेकर मेकर्स का बड़ा खुलासा, बताया थियेटर्स में कब आएगी सुपरस्टार यश की फिल्म!

yash-kgf-chapter-3-to-go-on-floors-by-2025-here-know-the-planning-of-the-makers-of-release-date

KGF 3 release reports: केजीएफ और केजीएफ 2 की बेजोड़ सफलता के बाद से ही फैंस को लगातार फिल्म की अगली कड़ी का इंतजार है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1250 करोड़ से भी ऊपर का कलेक्शन किया था। वहीं, यश इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ देखते ही देखते पैन इंडिया स्टार बन गए। केजीएफ 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। बहरहाल, अब फिल्म को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है और बताया गया है कि केजीएफ 3 की शुरुआत कब होगी!

KGF: चैप्टर 2 ने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ऐसे मोड़ पर खत्म हुई कि प्रशंसक अब केजीएफ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दैनिक भास्कर को मिले रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजीएफ: चैप्टर 3 की शुरुआत साल 2025 में होगी।

2026 में थियेटर्स में देगी दस्तक!

फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील इस साल सितंबर तक प्रभास स्टारर फिल्म सालार के साथ बंधे हैं। लिहाजा, उसके बाद ही वो केजीएफ 3 पर काम शुरु करेंगे। फिल्म 2025 में फ्लोर पर आएगी.. और थियेटरों में 2026 में। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि टीम केजीएफ 5 के बाद लीडिंग मैन को रिप्लेस करने पर भी विचार कर सकती है।

निर्माता ने दिया बयान

होम्बाले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरणगंदूर (Vijay Kirgandur) ने खुलासा किया कि, "केजीएफ फ्रेंचाइजी में संभव है कि 5वें पार्ट के बाद कोई और हीरो रॉकी भाई का रोल प्ले करे, ठीक जेम्स बॉन्ड सीरीज की तरह ही, जैसे उसमें हीरो बदलते रहते हैं।"

निर्माता ने बताया है कि अभी वह केजीएफ 3 की प्लानिंग नहीं कर पाएं हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील अभी 'सालार' की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए केजीएफ 2 पर अभी ज्यादा समय नहीं दे पाए हैं। फिलहाल फिल्म की पटकथा और डायलॉग्स पर काम किया जा रहा है। लेकिन सालार की रिलीज के बाद ही, फिल्म पर काम शुरु किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X