KGF 2 के टीजर का तगड़ा नंबर 1 रिकॅार्ड, RRR को चटाई धूल, 10 घंटों में सबसे बड़ी हिट
स्टार यश के जन्मदिन के एक दिन पहले ही केजीएफ 2 का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया गया। अपने रिलीज के साथ ही केजीएफ 2 के टीजर ने व्यूज के मामले में सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि साल 2021 की फिल्मों की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में एक बड़ा नाम केजीएफ 2 का भी शामिल है।
इसका नजारा टीजर के रिकॅार्ड से ही देखा जा सकता है कि किस तरह फैंस केजीएफ 2 की पहली छोटी सी झलक पर ही अपना उत्साह रोक नहीं पा रहे हैं। दो दिन में इस केजीएफ 2 के टीजर को करोड़ों लोग देख चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केजीएफ चैप्टर 2 के नए टीजर को 24 घंटे के भीतर कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है। केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर को रिलीज होने के 24 घंटे के भीतर इतने अधिक व्यूज मिले जो कि अभी तक किसी फिल्म को इतने कम समय में नहीं ंमिला है।


Click it and Unblock the Notifications