यश जी हमेशा मेरे साथ हैं: शाहरूख खान
बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरूख की फिल्म 'जब तक है जान' 13 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। इस फिल्म के पहले प्रमोशन में आयोजित प्रेस वार्ता में किंग खान काफी इमोशनल हो गये। उन्होंने यश जी को याद करते हुए कहा कि लगता ही नहीं कि यश जी कहीं चले गये हैं। मैंने उनके साथ 20 साल तक काम किया और आगे भी करना चाहता था।
वो हमेशा मेरे साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने हमेशा मुझे एक बेटे की तरह प्यार किया है इसलिए मैं उनसे अपने आप को कैसे अलग मान सकता हूं। फिल्म 'जब तक है जान' उनसे ज्यादा मेरे लिए टचिंग है।
गौरतलब है कि अपने पिता तुल्य यश चोपड़ा के चौथे पर पहुंचे शाहरूख अपने आप को रोक नहीं पाये थे और कहा था कि अल्ला मियां यश जी की रूह को सकून दें। मैं तो फिर से यतीम हो गया। एक बार मेरे अब्बा मुझे छोड़कर गये थे और आज यश जी मुझे छोड़ कर चले गये।'जब तक है जान'और 'सन ऑफ सरदार' के एक ही दिन रिलीज होने शाहरूख ने कहा कि किसी के लिए भी फिल्म के रिलीज की तारीख में परिवर्तन की बात कहना गलत है, यश जी चाहते कि दूसरी फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करे. सभी फिल्में महत्वपूर्ण हैं।
'जब तक हैं जान' में शाहरूख के साथ कैटरीना और अनुष्का भी है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है तो गीत गुलजार ने लिखे हैं। जबकि 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। यह एक कॉमेडी मूवी है।


Click it and Unblock the Notifications
