केजीएफ 2 स्टार यश की सेट पर होगी वापसी, जल्द होगी शूटिंग शुरू,यहां पढ़ें डिटेल

By Filmibeat Desk

वैश्विक महामारी ने फिल्मों और शो के फिल्मांकन सहित सभी चीजों को रोक दिया है, लेकिन अब देश भर में लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, बहुत से लोगों ने सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए फिर से काम करना शुरू कर दिया है।इस महीने की शुरुआत में, केजीएफ की टीम ने अपने अन्य कलाकारों के साथ फ़िल्म के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के लिए शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।

वही, यश सेट पर वापसी करने के लिए 25 दिनों से भी ज़्यादा समय से इसकी तैयारी में व्यस्त है।इस बारे में अधिक बात करते हुए, अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने कहा, "लंबे लॉकडाउन के बाद, यश केजीएफ 2 के लिए शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए सुपर उत्साहित हैं। जिस दिन, शूटिंग फिर से शुरू हुई यश ने अपने उस फिसिक में वापसी करने के लिए ने पूर्ण रूप से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

yash

"सूत्र आगे कहते हैं, "अभिनेता फिर से रॉकी अवतार में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है और बड़े पर्दे पर अपने शरीर का सही व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए जिज्ञासु है। वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अक्टूबर के मध्य से शूटिंग शुरू करेंगे।

"केजीएफ एक बहुत ही प्रशंसित फिल्म थी जिसने यश की पैन-इंडिया फैन फॉलोइंग के बल पर देश भर में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता का स्वाद चखा था।पहली फिल्म की सफलता ने केजीएफ 2 को न केवल दक्षिणी सर्किट बल्कि संपूर्ण देश मे सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक बना दिया है और अब, प्रशंसकों को एक बार फिर रॉकी भाई का बेसब्री से इंतजार है।

Read more about: yash यश
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X