'सुपरस्टार यश ने खुद लिखे हैं केजीएफ: चैप्टर 2 में अपने ज्यादातर डायलॉग्स', निर्देशक ने किया खुलासा
हाल ही में बेंगलुरु में 'KGF: चैप्टर 2' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की कास्ट ने फिल्म में काम करने के अपने अनुभव साझा किए। आपको बता दे, 24 घंटे के भीतर 109 मिलियन से अधिक बार देखे गए 'KGF: चैप्टर 2' ने अपने ट्रेलर के साथ एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
फिल्म में दिखाए गए कमाल की सिनेमैटोग्राफी, धमाकेदार एक्शन और स्किलफुल डायरेक्शन देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर कमाल का क्रेज देखा जा रहा है। संजय दत्त और रवीना टंडन सहित फिल्म के कास्ट द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की जा रही है।

रॉकिंग स्टार यश के प्रशंसकों ने रॉकी के लार्जर देन लाइफ कैरेक्टर पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, खासतौर से पंची डायलॉग्स, जो बड़ी ही आसानी से यश द्वारा डिलीवर किए गए हैं। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशन प्रशांत नील ने खुलासा किया कि इस सीक्वल में अपने डायलॉग्स के मेजर पोर्शन की स्क्रिप्टिंग खुद यश ने ही की है।
वैसे एक एक्साइटिंग स्टोरी, माइंड ब्लोइंग एक्शन सीक्वेंस, पेपी साउंडट्रैक और शानदार प्रदर्शन के साथ चैप्टर-1 एक फियर्स कॉम्बिनेशन थी। वहीं, संजय दत्त, रवीना टंडन को अपनी शानदार कास्ट में शामिल करने के साथ KGF चैप्टर 2, चैप्टर-1 के बनाए सारे रिकॉर्ड निश्चित ही तोड़ने के लिए तैयार है।
14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली KGF: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसे होम्बले फिल्म्स के तहत बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी शामिल है।
फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications