यश की केजीएफ 2 की रिलीज डेट देख टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती को झटका,Big Clash से घबराहट !
केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। आखिरकार वो वक्त आ भी गया और केजीएफ 2 को लेकर मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी कि यश की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल 16 जुलाई 2021 में आने वाली है। ऐसे में मई या फिर जून में केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। इसके साथ टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 भी इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के साथ फाइट करती हुई नजर आ रही है।
केजीएफ 2 का बज बीते साल से बना हुआ है। ऐसे में अगर केजीएफ 2 के सामने हीरोपंती 2 आती है तो दो बड़ी सीक्वल फिल्म का एक साथ टकराना एक बड़ी फाइट दिखाई देगी। दोनों ही फिल्में खतरनाक एक्शन से लकदक हैं। जाहिर सी बात है कि केजीएफ 2 ने महज एक दिन पहले शुक्रवार को फिल्म की तारीख की घोषणा की।

दूसरी तरफ टाइगर की हीरोपंती को 16 जुलाई 2021 में रिलीज करने का फैसला काफी पहले किया जा चुका है। यानी इतना तो साफ है कि मेकर्स ने सारे गणित को समझने के बाद ही केजीएफ 2 को हीरोपंती के सामने सिनेमाघर में उतारा है। टाइगर के फैंस के लिए कहानी में बड़ा ट्विस्ट है।


Click it and Unblock the Notifications











