यश जी के जाने से फिर से यतीम हो गये शाहरूख
शायद शाहरूख खान के लिए यह वक्त काफी मुश्किलों भरा है अभी कुछ दिन पहले उनके पिता तुल्य मेकअप मैन रवि इंदुलकर का देहांत हुआ है और कल यानी रविवार को उनको बेटे की तरह प्यार करने वाले यश चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कर दिया।
शाहरूख को फिल्मी कैनवस में प्यार का बादशाह बनाने वाले यश चोपड़ा के जाने से बेहद दुखी किंग खान ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है।
जब मेरा कोई प्यारा इस दुनिया से विदा होता है, तो मैं महसूस करता हूं कि उसके साथ मेरा एक हिस्सा भी चला गया। एक दिन ऐसा आएगा जब मेरे पास कुछ नहीं होगा। फिर ख्याल आता है.. मैं उनका एक हिस्सा खुद में भी महसूस करता हूं।
लेकिन लगता है कि शाहरूख खान को यश जी को भूला पाना बहुत मुश्किल होगा एक बार फिर से किंग खान अपने आप को अकेला और अनाथ सा महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि इसे संजोग कहिये या फिर शाहरूख का सौभाग्य कि यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान में भी शाहरूख खान ही है। फिल्म एक रोमांटिक कहानी है जो कि दिवाली यानी 13 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications
