अपने पति यश को यादगार विदाई देना चाहती हैं पैम

यश चोपड़ा को हर कोई अपनी अपनी तरह से विदाई दे रहा है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पूरा बॉलीवुड दुखी है। किंग खान शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रेम चोपड़ा, सलमान खान, रानी मुखर्जी, रितिक रौशन, सैफ अली खान, करीना कपूर आदि हर कोई यश जी को अपनी तरफ से कुछ ना कुछ यादगार यादें देना चाहता है। लेकिन यश जी के चले जाने से सबसे ज्यादा अकेली पड़ गई उनकी पत्नी पैम ने यश जी की विदाई को लेकर कुछ अलग ही सोचा है।

jab tak hai jaan

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस की विदाई भी पैम रोमांटिक और शानदार तरीके से करना चाहती है। पैम चाहती हैं कि वो यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान का एक बहुत ही शानदार प्रीमियर करें ठीक वैसे ही जैसा कि वो चाहते थे। जाते जाते यश जी तो अपनी आखिरी फिल्म को बड़े परदे पर नहीं देख सके लेकिन उनकी पत्नी उनकी इस आखिरी ख्वाइश को पूरा करना चाहती हैं।

पैम ने एक ऑफिशियल एनाउंसमेंट के जरिये कहा "मैं अपने पति को एक यादगार विदाई देना चाहती हूं। इसलिए जैसा वो चाहते थे उसी तरह हमनें उनकी आखिरी फिल्म जब तक है जान का एक बहुत ही शानदार प्रीमियर करने की सोची है। ये उनके लिए एक परफेक्ट श्रृद्धांजलि होगी। मैं अपने दोनों बेटों आदित्य और उदय को बोला है कि वो सारी तैयारियां पूरी करें। ये प्रीमियर उनकी जिंदगी को सेलिब्रेट करेगा ना कि उनके बारे में बढ़ा चढ़ा के बोलेगा।"

इस शानदार प्रीमियर की तारीख 12 नवंबर को रखी गई है। बाकी की डीटेल्स पर अभी बातचीत चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X