मुहब्बत और हिम्मत कोई यश जी से सीखे: शाहरूख खान
बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' कहे जाने वाले दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा काफी बहादुर थे इसलिए इंसान को मुहब्बत और हिम्मत उनसे सीखनी चाहिए,यह कहना है कि बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' हीरो शाहरूख खान का। जिन्होंने यह बात यश चोपड़ा के 81वें जन्मदिन पर आयोजित फैशन शो के दौरान कही।
अपने पिता तुल्य यश चोपड़ा की याद में शाहरूख ने यश जी की नौ खूबसूरत हसीनाओं के साथ रैंप पर कैटवॉक किया। शाहरूख इस शो में भाग लेने वाले हिंदी सिनेमा के अकेले हीरो थे। वह शो के शोस्टॉपर थे।
रैंप पर कैटवॉक करने के बाद यश जी को याद करते हुए शाहरूख थोड़े से भावुक भी दिखे उन्होंने कहा कि मैं जो करता हूं अपने दिल के हिसाब से करता हूं क्योंकि यही बात यश जी ने मुझे सीखायी थी। यश जी हमेशा कहा करते थे कि इंसान को वही काम करना चाहिए जिसकी इजाजत उसे दिल देता है। अब उस काम का नतीजा क्या होता है उसे इस बारे में कभी नहीं सोचना चाहिए।
शाहरूख ने कहा कि मुझे खुशी है कि उनकी आखिरी कृति जब तक है जान... में मैं उनके साथ था। वह मेर गुरू, मेरे मेंटर थे, वह एक महान और निडर फिल्मकार थे। मैं किस्मत वाला हूं जो मुझे उनके साख काम करने का मौका मिला।
गौरतलब है कि शाहरुख ने यश चोपड़ा के साथ 'डर', 'दिलवाले दुल्हिनियां ले जाएंगे', 'दिल तो पागल है', 'मोहब्बतें', 'वीर ज़ारा', 'चक दे इंडिया', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। दूसरे शब्दों में कहा जाये तो यश जी ने शाहरूख के करियर को एक नयी दिशा और खूबसूरत मुकाम दिया।
आगे की खबर स्लाइडों..


Click it and Unblock the Notifications