यश चोपड़ा ने कहा कैटरीना मुझे सिखाएंगी कैसे काम करना है!
पढ़कर शायद आपको आश्चर्य हो लेकिन ये सच है कि यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म के शूटिंग के दौरान कैटरीना के बारे में कहा था कि अब कैटरीना जैसी नयी हिरोइनें मुझे सिखाएंगी कैसे काम करना है। ये बात उन्होंने कैटरीना कैफ के पीछे शाहरुख खान से कही थी और शाहरुख ने ये बात हाल ही में केबीसी के सेट पर शेयर की।

शाहरुख ने बताया कि जब तक है जान फिल्म में एक सीन है जिसमें शाहरुख के हाथ में कॉफी का कप होता है और वो कैटरीना को आईलवयू बोलते हैं। उसके बाद शाहरुख अपने हाथ का कप बड़े स्टाइल में फेंकते हैं और कैटरीना को गले लगा लेते हैं। इस सीन की शूटिंग के दौरान जब शाहरुख हीरो स्टाइल में कप फेंकते हैं तो काफी तेज आवाज आती है और कैटरीना शाहरुख को कहती हैं कि इतनी स्टाइल से कप मत फेंको बहुत आवाज होती है। बस धीरे से हाथ से कप छोड़ दो ।
शाहरुख खान ने ये बात आदित्य चोपड़ा को कही तो उन्होंने कहा कि अब तुम तो हीरो हो तो हीरो की तरह ही कप फेंकोगे ना। उसके बाद शाहरुख यश चोपड़ा के पास गये और उन्हें भी ये बात बताई। तो यश चोपड़ा ने कहा अब लगता है मुझे काम छोड़ना पड़ेगा। अब कैटरीना जैसी नयी हिरोइनें मुझे सिखाएंगी कि काम कैसे होता है।
शाहरुख ने बताया कि ये बात उस वक्त उन्होंने कैटरीना को नहीं बताई लेकिन आज बता रहे हैं। कैटरीना ने भी इस सीन को अमिताभ के सामने करके दिखाया और अमिताभ कैटरीना की एक्टिंग को देख काफी खुश हुए।


Click it and Unblock the Notifications