Pamela Chopra Passes Away: डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 की उम्र में निधन

Pamela Chopra Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से आज एक दुखद खबर सामने आ रही है। दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने 74 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह एक गायिका थीं और यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई कई फिल्मों के संगीत में शामिल थीं। वह आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास हैं। पामेला चोपड़ा ने 20 अप्रैल को अंतिम सांस ली।
पामेला चोपड़ा के निधन से पूरे बॉलीवुड को गहरा झटका मिला है। बता दें, शाहरुख खान, काजोल, सलमान समेत कई कलाकार उनके बेहद करीब परिवार की तरह थे। उनके जाने से सभी शोकाकुल हैं।
कई गानों को दी आवाज
पामेला चोपड़ा और यश चोपड़ा ने 1970 में शादी की थी। बाद में पामेला ने फिल्म से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने कभी कभी (1976) से लेकर डर, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मुझसे दोस्ती करोगे तक कई फिल्मी गाने गाए हैं। वहीं, 1993 की फ़िल्म आइना का निर्माण स्वतंत्र रूप से उनके द्वारा किया गया था।
आखिरी बार इस शो में आई थीं नजर
85 साल की पामेला चोपड़ा आखिरी बार यशराज की डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोमांटिक्स' में नजर आई थीं, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इस सीरीज में उन्होंने अपने पति यशराज की जर्नी और YRF की लेगेसी पर ढेर सारी बातें की थीं।


Click it and Unblock the Notifications











