..................... Yash Chopra love for Pakistan, यश चोपड़ा को पाकिस्तान से था प्यार - Hindi Filmibeat

यश चोपड़ा को पाकिस्तान से था प्यार

पाकिस्तानी निर्देशक इरम परवीन बिलाल, जो कि हाल ही में मुंबई आए थे ने यश चोपड़ा के पाकिस्तान प्यार के बारे में मीडिया को बताया। बिलाल ने बताया कि यश चोपड़ा के दिल में पाकिस्तान को लेकर एक सॉफ्ट कॉर्नर था। बिलाल के वो बेहद करीब थे।

आईएनएस से बातचीत के दौरान बिलाल ने कहा "मुझे हमेशा से मुंबई से प्यार रहा है। 2004 में मैं पहली बार यहां आया था। हर बार मैं यहां आकर यश जी से मिलता था। वो चाहे जितना भी व्यस्त होते थे लेकिन मेरे लिये 5-10 मिनट निकाल ही लेते थे। वो मुझसे अपने अनुभवों को शेयर करते थे। आज उनसे कभी ना मिल पाने का सच बहुत ही दुखदायी है।"

उन्होंने कहा "चोपड़ा लाहौर में पैदा हुए थे इसलिए उनके दिल में पाकिस्तान को लेकर हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहा। जब उनकी वीर जारा रिलीज हुई थी तो मैं यहीं था। मेरे एक दोस्त के दोस्त ने मुझे यश जी से मिलवाया था। उन्होंने खुली बाहों से मेरा स्वागत किया। वो बहुत अच्छे इंसान थे और सभी को प्रोत्साहित करते थे। मैं हमेशा उनसे सलाह मशवरा करता रहता था और वो हमेशा राज कपूर के स्टाइल में कहते थे 'द शो मस्ट गो ऑन'। मैं उनके परिवार में किसी को नहीं जानता लेकिन इस बार मैं जाकर उनके प्रति अपना आदर जरुर व्यक्त करूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X