अग्निपथ से रितिक बने यश चोपड़ा के चहेते

हाल ही में यश चोपड़ा ने रितिक की फिल्म अग्निपथ के ट्रेलर देखे जिसे उन्होंने काफी पंसद किया। उनका मानना है कि इस फिल्म में रितिक कुछ अलग ही करने वाले हैं।
ऐसा नहीं है कि यश ने सिर्फ रितिक की फिल्म का ट्रेलर देखा उन्होंने फिल्म अग्निपथ के साथ कई फिल्मों के ट्रेलर देखे जिसमें से उन्हें सबसे ज्यादा एटरेक्टिव रितिक की ही फिल्म लगी।
फिल्म 'अग्निपथ' का ट्रेलर देखने के बाद यश चोपड़ा को रितिक बॉलीवुड के हैंडसम हीरो लगने लगे हैं। आपको बता दें कि यश जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अग्निपथ' का रीमेक बना रहे करण जौहर ने खुद कहा है कि 'हां, यश अंकल को फिल्म का प्रोमो पसंद आया है।
यश अंकल की मुझे प्यार करते हैं और मैं जो भी करता हूं उसे उत्साहित भी करते हैं। अगर उनकी जगह मेरे पापा होते तो वह भी ऐसा ही करते। मेरे लिए आज यश अंकल बहुत बड़े सपोर्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











