चोपड़ा गये लेकिन यश तो आज भी जिंदा है..

यश चोपड़ा की अक्समात मृत्यु से अच्छे-अच्छों को झटका लगा है हर किसी को यही लग रहा है कि कहीं से कोई आवाज आ जाये और यह कह दे कि यश जी जिंदा है लेकिन अफसोस ऐसा होगा नहीं। यश चोपड़ा की एक प्रशंसक रीतू चौधरी ने फेसबुक पर लिखा है कि चोपड़ा की मृत्यु हुई है यश जी तो आज भी जिंदा है। यश जी का यश उनसे कोई नहीं छीन सकता है।

क्या हुआ अगर उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गयी उसे उनके दर्शक पूरा कर देंगे और मैं दावा करती हूं कि उनकी अंतिम फिल्म जब तक है जान...उनकी सारी फिल्मों की तरह बेहतरीन औऱ नायाब होगी। मैं उसे बिना देखे ही सौ में सौ नंबर देती हूं। उनकी कहानियां दिल को सकून देती हैं, होठों पर मुस्कान और आंखो को सपने देती है। इसलिए यश जी हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

देखा आपने कि किस तरह से लोग यश चोपड़ा को मुहब्बत करते हैं और उन्हें याद करते हैं। मालूम हो कि यश चोपड़ा की आखिरी निर्देशित फिल्म जब तक है जान 13 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में किंग खान यानी शाहरूख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्म के एक गाने को यश चोपड़ा स्विटजरलैंड में फिल्माना चाहते थे लेकिन अफसोस वो ऐसा कर नहीं पाये। फिलहाल फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर ने तो लोगों के दिलों में हलचल पैदा कर दी है। देखते हैं यश जी के जाने को बाद लोग इस फिल्म को कितना तवज्जो देते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X